logo

महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल भी 38 करोड़ एडवांस टैक्ट का किया भुगतान, आमदनी स्थिर रहने की उम्मीद

THALA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23  के लिए 31 मार्च तक का टैक्स भुगतान कर दिया है। उन्होंने टैक्स के रूप में 38 करोड़ भुगतान किए हैं। यानि इस बार भी वह राज्य के सबसे बड़ करदाता बन गये हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी अपनी आमदनी पर टैक्स के रूप में कुल 38 करोड़ का भुगतान किया था। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि माही के आमदनी बढ़ी नहीं है बल्कि स्थिर ही रह गई। क्रिकेट जगत में आने के बाद से वह लगातार झारखंड के व्यक्तिगत सबसे बड़े करदाता रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी मे उन्होंने 30 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था। इस तरह उन्होंने दो साल में आठ-आठ करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। 


बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे 
जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग करवाते हैं।


व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता 
आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था। 

IPL की वजह से बढ़ी है आमदनी 
वित्तीय वर्ष 2020-21 की बात करे तो  कोरोना काल में व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही खेल पर लंबे समय तक प्रतिबंध लगा रहा था। इसके उनकी आमदनी भी प्रभावित हुई थी। कोविड-19 की वजह से आइपीएल भी तय समय से नहीं हुआ था। खेल के आयोजन की अनुमति मिलने के बाद आइपीएल शुरू हुआ था। हालांकि बीच में ही मैच को दुबई शिफ्ट कर दिया गया था। दूसरी लहर में लॉकडाउन हुआ, लेकिन इसकी अवधि पहली लहर के मुकाबले काफी कम रही। पिछले साल चालू वित्तीय वर्ष में आइपीएल का आयोजन हुआ। आइपीएल की वजह से धोनी ने की  आमदनी में 30% की बढ़ोतरी हुई । जिसके बाद उन्होंने 38 करोड़ जमा किया था। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखे तो हर बार धोनी ने टैक्स बढ़ाकर ही जमा किया है। 
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT